आयुष कॉलेज में एडमिशन मामले की जांच हाई कोर्ट द्वारा सीबीआई को सौंपी गई

प्रदेश में आयुष कॉलेजों में दाखिले की जांच अब सीबीआई करेगी। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आदेश दिया कि आयुष कॉलेज में फर्जी तरीके से हुए एडमिशन की जांच सिर्फ सीबीआई करेगी। हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी और तत्कालीन अपर मुख्य सचिव की भूमिका संदिग्ध पाने पर कठोर कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के जस्टिस राजीव सिंह ने याचिकाकर्ता डॉ. रितु गर्ग को सशर्त जमानत देते हुए सीबीआई जांच का आदेश दिया।

बता दें कि पांच-पांच लाख रुपए में बिना नीट काउंसिलिंग कराए ही सीटें बेची गईं थी। बताते चलें कि तत्कालीन आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी के खिलाफ उनके निजी सचिव राज कुमार दिवाकर का बयान सबसे ज्यादा मुश्किलें बढ़ा सकता है। सचिव ने आरोप लगाया है कि आयुष में यूजी की मान्यता के लिए धर्म सिंह सैनी को 1 करोड़ 10 लाख और पीजी के लिए 50 लाख रुपए की घूस मिली है। सचिव का ये बयान कोर्ट में दाखिल हुआ है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post