मंडुवाडीह क्षेत्र के वंशीधर बगीचा शिवदासपुर में कूलर व फ्रिज व अन्य गोदाम इलेक्ट्रॉनिक सामानों के गोदाम में अचानक से भीषण आग लग गयी।आग लगते ही क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देते हुए पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुँची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया।
स्थानीय लोगों के अनुसार वंशीधर बगीचा में प्यारेलाल गुप्ता का गोदाम है। जिसे उन्होंने किराये पर गोदौलिया निवासी राजेश मौर्या को दिया है। सोमवार की देर शाम अचानक गोदाम से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग पर काबू नही कर पायी बाकी पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई रही ।
Tags
Trending
