लुधियाना : रिटायर्ड एएसआई और उनकी पत्नी व बेटे की हुई हत्या

लुधियाना। गांव नूरपुर बेट में पुलिस से रिटायर्ड ASI और उनकी पत्नी व बेटे की हत्या कर दी गई। कोठी से तीनों के शव मिले। मृतकों पर लोहे के भारी हथियार से हमला किया गया है। हमलावरों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये तीनों का कत्ल शनिवार रात 7 बजे के बाद हुआ है।

शनिवार 7 बजे तक उनकी बेटी से फोन पर बातचीत हुई थी। अगले दिन बेटी ने माता-पिता और भाई को कई फोन किए, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया है। फोन न उठाने के बाद बेटी ने रिश्तेदार को फोन किया। जिसने गांव के सरपंच से बातचीत की।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post