जन कल्याण परिषद द्वारा जगतगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरवासियों द्वारा चुने गए पार्षदों का भव्य सम्मान किया गया एवं उनसे समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने की अपेक्षा की गयी।
पार्षदों ने भी नगर वासियो के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनेको कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर खूब ठहाके लगवाए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गंगा सहाय पाण्डेय, एस,पी,श्रीवास्तव ,प्रभात सिंह ,शरद पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन के लोग उपस्थित थे।
