पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा : सरकार के खिलाफ बोलने वालों को मिल रही धमकी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने घर पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने एससी स्कॉलरशिप न मिलने का मुद्दा उठाया। कहा कि 10वीं के बाद पढ़ाई करने वाले बच्चों का नुकसान हो रहा है। सरकार गरीब बच्चों की स्कॉलरशिप का पैसा जमा करवाए। गरीबी पढ़ाई से ही कम होगी। सरकार बच्चों को पढ़ने की सुविधा दे। चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार खिलाफ बोलने वाले हर व्यक्ति पर कार्रवाई कर रही है।

सरकार धक्केशाही कर मेरे हलके के पंचों, सरपंचों व अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। पुलिस हलके के लोगों को धमका रही है। धरना लगाने वाले को निशाना बनाया जा रहा है। चमकौर साहिब नगर काउंसिल के अध्यक्ष पर विजिलेंस टीम भेजकर दबाव बनाया जा रहा है जबकि एक अन्य नेता ब्लॉक समिति के सदस्य के रेस्टोरेंट पर पुलिस भेजी गई है और पर्चा दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रेस की आजादी को दबा रहे है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द को विजिलेंस नोटिस भेजकर परेशान कर रही है। अब जंग-ए-आजादी स्मारक की जांच को लेकर उनको निशाना बनाया जा रहा है। सरकार ऐसी शख्सियतों को परेशान करना बंद करे और विजिलेंस के नोटिस को वापस लिया जाए। आप सरकार गलत परंपरा शुरू कर रही है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post