दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के दरभंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों राकेश साहनी, अजय साहनी और सनी साहनी की मदद से डूबे हुए युवक को बाहर निकलवाया
लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी रही।
