दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्री हरि कथा ज्ञान यज्ञ का समापन चेतगंज सेनपुरा स्थित मैदान में हुआ। इस अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्या कथा वाचक के मुख से सुन भक्त भाव विभोर हो गए
इस अवसर पर उत्कृषट कार्य करने वालो का कथा स्थल पर सम्मान किया गया कार्यक्रम के संयोजक उमा शंकर जायसवाल ने कथा का उद्देश्य विस्तार से बताया।
निर्जला एकादशी पर सुप्रभातम संस्था द्वारा निकाली जाएगी कलश शोभायात्रा
जेष्ठ मास की निर्जला एकादशी के पावन दिवस पर करोड़ों हिंदू भगवान शंकर पर जल चढ़ाते हैं भगवान शंकर की प्रिय नगरी में निर्जला एकादशी पर्व के दिन वार्षिक अनुष्ठान के रूप में कलश यात्रा आयोजित की जाती है
पत्रकारों से रूबरू होते हुए जगदंबा तो उसने बताया कि आगामी 31 मई को भव्य कलश यात्रा राजेंद्र प्रसाद घाट से गोदौलिया बाज पाठक होते हुए ज्ञानवापी स्थित काशी विश्वेश्वर मंदिर जाएगी। इस अवसर पर मंदिर में रुद्राभिषेक एवं दुग्ध अभिषेक किया जाएगा।

