रामकटोरा स्थित प्राचीन श्री राणी सती मंदिर में हिम श्रृंगार एवं भजन के साथ मानसून का आवाहन हुआ। भागलपुर से आए भजन गायक हेमंत राजस्थानी ने राजस्थानी शैली में राणीसती दादी के जीवन पर आधारित भजनों से श्रोताओं का मन जीत लिया। बर्फ से बने पहाड़ एवं विभिन्न आकृतियों से पूरे मंदिर को सजाया गया था।
हिम श्रृंगार की झांकी का दर्शन सायंकाल से प्रारम्भ हुआ। विशेष आरती के साथ भजन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का समापन सवामणी प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने भी भजन प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत रमेश कुमार चौधरी एवं निधिदेव अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था संजय झुनझुनवाला, शरद शाह, मनोज चौधरी व संजय अग्रवाल ने की।
