माहेश्वरी समाज की ओर से महेश नवमी के शुभ अवसर पर दशाश्वमेध घाट से एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई जो गोदौलिया,बांसफाटक होते हुए कोतवालपुरा से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक गई।सर्वप्रथम घाट पर ब्राह्मणों द्वारा कलश में गंगाजल दूध एवं पुष्प के साथ भगवान महेश की स्तुति और पूजन किया गया तत्पश्चात कलश लिए समाज के लोग जिसमे काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी,शोभायात्रा के लिए रवाना हुए।
शोभायात्रा में राज्य मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए शोभायात्रा में समाज बंधु हर हर महादेव के उद्घोष के साथ मंदिर के द्वार पर पहुंचे। मंदिर में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक,दुग्ध अभिषेक एवं पूरे विधि-विधान से पूजन अर्चन किया गया तत्पश्चात रूद्राभिषेक भी किया गया।शोभायात्रा में गोविंद बजाज जगदीश राठी वीरेंद्र शंकर लाल सोमानी आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
