इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट एवं सामाजिक विज्ञान विभाग, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी "जी-20 एवम् विश्व में भारत की बढ़ती भूमिका विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन पाणिनि भवन सभागार, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता प्रो. हरेराम त्रिपाठी कुलपति-सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, व मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. रजनीकान्त तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. हीरक कान्त चक्रवर्ती रहे।
समारोह का शुभारम्भ मंगलाचरण, सरस्वती वन्दना, माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ। राष्ट्रीय संगोष्ठी जी 20 एवम् विश्व में भारत की बढ़ती भूमिका पर विषय प्रवेश प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने किया। तथा वक्ताओं ने अपना विचार रखा । वार्षिक बुलेटिन दृष्टि का विमोचन मुख्य अतिथि ने किया। चयनित राष्ट्रीय अलंकरण काशीरत्न शान-ए-काशी 2023 नाम की घोषणा इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संयोजक ने घोषणा की सभी विभूतियों को अलंकरण पत्र, स्मृति चिन्ह, बैग, बुलेटिन दृष्टि देकर अलंकृत किया गया। वही डॉक्टर आदिल सिद्दीकी का भी सम्मान हुआ अतिथियों का स्वागत मोतीलाल गुप्ता तथा संचालन डा. अनुपम गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन अर्जुन सिंह ने किया।समारोह में मुख्यरूप से सत्यनारायण द्विवेद अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, डा. सत्या सिंह, राम नरेश सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे।
