अकारण निकाले जाने के विरोध में विद्युत कर्मियों ने कार्यबहिष्कार कर भूख हड़ताल की

विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन वाराणसी द्वारा  संजय कुमार सिंह पूर्वान्चल अध्यक्ष संविदा के अध्यक्षता में वाराणसी सहित जौनपुर के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा मुख्य अभियन्ता, वाराणसी क्षेत्र के कार्यालय पर कार्य बहिष्कार किया गया।सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्वांचल अध्यक्ष इन्द्रेश राय ने बताया कि अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड - शाहगंज, जौनपुर विगत 5 वर्षों से एक ही खण्ड में तैनात हैं जिनके द्वारा भारी वित्तीय अनियमितता विद्युत बिजकों में हेराफेरी कर विभागीय राजस्व को भारी क्षति पहुंचाया जा रहा है। संगठन द्वारा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही हेतु हाई पावर कमेटी बनाकर जांच करने की मांग किया गया। 


पूर्वान्चल महामंत्री वेद प्रकाश राय ने बताया कि वाराणसी विद्युत वितरण मण्डल के अधीन विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम/द्वितीय/ चिरईगांव, वाराणसी से 26 संविदाकर्मियों को बिना कारण ग्रिड पावर सिस्टम द्वारा नौकरी से निकाल दिया गया जबकि वो हड़ताल के दौरान कार्यस्थल पर मौजूद थे उक्त सभी संविदाकर्मचारियों के उपस्थिति की जांच कराकर निर्दोष कर्मचारियों को कार्य पर वापस लिया जाये। अन्य मागों के समर्थन में आज भिखारीपुर वाराणसी क्षेत्र कार्यालय पर 72 घण्टे का कार्यबहिष्कार शुरू किया गया एवं मांगें पूरी ना होने पर कार्यबहिष्कार पूर्ण रूप से हड़ताल का रूप ले लेगा जिससे उत्पन्न होने वाली औद्योगिक अशान्ति एवं अन्य कठिनाइयों के लिए निगम / प्रबन्धन स्वतः सम्पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगा।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post