डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को पूर्व प्रबंधक एवं सामाजिक न्याय के योद्धा स्व. पी.एन. सिंह यादव की 22वीं पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित हुई।
भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव ने कहा कि स्व. यादव ने शिक्षा को माध्यम बनाकर पिछड़ों और वंचितों को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। |
| Advertisement |
उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की शुरुआत स्वयं से करनी होगी और बिना जाति, धर्म व लिंग के भेदभाव के वंचितों की मदद करना ही वास्तविक सामाजिक न्याय है। डॉ. यादव ने कॉलेज में स्व. पी.एन. सिंह यादव की प्रतिमा न होने पर खेद जताते हुए भविष्य में भव्य प्रतिमा स्थापित किए जाने की उम्मीद जताई। |
| Advertisement |
कार्यक्रम में स्व. यादव के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। |
| Advertisement |