चेतगंज थाना क्षेत्र के काली महाल तिराहे पर मंगलवार सुबह पानी भरने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक दुकानदार की मौत हो गई।
मृतक की पहचान त्रिलोकी प्रसाद मोदनबाल के रूप में हुई है।बताया गया कि सुबह करीब सात बजे त्रिलोकी प्रसाद दुकान के लिए काली महाल तिराहे पर लगी वाटर रिफ्रिजरेटर कूलर प्याऊ मशीन से पानी भरने गए थे। |
| Advertisement |
इसी दौरान मशीन में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही चेतगंज पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। |
| Advertisement |
पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
 |
| Advertisement |