धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान के विरुद्ध हैहयवंशीय समाज दर्ज करेगा एफआईआर

अखिल भारतीय हैहयवंशीय क्षत्रिय  समिति कि बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कसेरा के आवास पर सम्पन्न हयी। जिसमे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरोध में आगे कि रणनीति बनाते हुये निर्णय लिया गया कि बुधवार 3 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी।

यदि 10 दिनों में उनके खिलाफ FIR दर्ज नही होती और वह अपना कथन वापस लेकर सार्वजनिक रूप से माफी नही मांगते हैं,तो 14 मई को दिल्ली में जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा व धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ ज्ञापन दिया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में देशभर के समस्त हैहयवंशीय क्षत्रिय समाज के लोग शामिल होंगे।भगवान श्री सहस्त्रार्जुन को अपना अराध्य देव मानने वाले हैहयवंशी, कलचुरी, जायसवाल, सोमवंशी व अन्य संयुक्त रूप शामिल होंगे। सभा में विजय वर्मा ,के के वर्मा, नन्द लाल कसेरा ,नरेश वर्मा कई स्वजातीय बन्धु शामिल रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post