महापौर व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न, महापौर ने संस्कृत में ली शपथ

सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में  मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। इसके बाद सबसे पहले अशोक तिवारी को मेयर पद की शपथ दिलाई गई। नव निर्वाचित महापौर अशोक तिवारी को मेयर पद की मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने शपथ दिलाई। अशोक तिवारी ने संस्कृत में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। सैकड़ों लोगों से खचाखच भरे हाल में शपथ ग्रहण के साथ तालियों की गड़गड़हाट गूंज उठी। मेयर के शपथ लेने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम मंत्रियों ने बधाई दी। बुके देकर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। वही शपथ ग्रहण के बाद परंपरा के अनुसार महापौर अशोक तिवारी को नगर आयुक्त ने न्याय दंड के रूप मे गदा सौंपा । 

मेयर के बाद पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमे मेयर ने दस दस पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद महापौर अशोक तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि काशी की जनता के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा बोले यह मेरा सौभाग्य है कि मैं उस काशी का महापौर बना हूं जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं ।वही समारोह में बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शंख ध्वनि से स्वागत किया।

समारोह में राज्यमंत्री रविंद्र जयसवाल, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डीएम एस.राजलिंगम, डॉ. वीणा पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post