ज्ञानवापी विवाद से जुड़े सभी मामलों की अब एक साथ सुनवाई होगी. वाराणसी जिला न्यायालय ने मंगलवार को सभी मुकदमों को एक साथ तलब करने का आदेश दे दिया है। वाराणसी के जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट ने हिंदू पक्ष के मामलों को तलब करने को लेकर दाखिल याचिका पर यह फैसला सुनाया है।
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले से जुड़ी चार महिला याचिकाकर्ताओं ने जिला अदालत में अपील दायर कर कहा था कि सातों मुकदमे एक ही प्रकृति के हैं, एक ही मामले से जुड़े हैं और अपने-अपने अधिकारों के लिए दायर किए गए हैं, लेकिन सभी की सुनवाई वाराणसी में ही अलग-अलग अदालतों में चल रही है इससे कई बार मतभेद और भ्रम को स्थिति भी बनती है। यह न्यायिक प्रक्रिया के लिए उचित नहीं है। ऐसे में इन सातों मामलों की सुनवाई एक साथ एक ही अदालत में की जाए। जिला जज ने उनकी यह अपील मंजूर कर ली है।
