गंगा में तेज लहरों और हवा के दबाव के चलते नौका संचालन पर लगा प्रतिबंध

गंगा जी में उठ रही तेज लहरों एवं हवा के दबाव को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध अवधेश पांडेय द्वारा तत्काल प्रभाव से नौका संचालन पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई । इस संदर्भ में सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने बताया कि नाविकों बंधुओं द्वारा सूचित किया गया कि गंगा जी में तेज लहरें उठ रही है और हवा का दबाव भी अधिक है।

आम जनमानस की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल प्रभाव से नौका संचालन को रोक दिया गया है जिसका सभी नाविकों ने भी समर्थन किया है उनका कहना था कि जैसे ही हवा का दबाव और बहाव सामान्य हो जाएगा नौका संचालन पुनः आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की की प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना घटित हो।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post