श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी दिवस गुरुद्वारा नीचीबाग में बड़े श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर झांकी सजा कर भजन कीर्तन के साथ भारी संख्या में श्रदालुओ को शर्बत वितरण किया गया।
जिससे इस प्रचंड गर्मी में लोगो को राहत मिल सके। आने जाने वाले श्रदालु व राहगीरों ने जम कर शर्बत पी कर प्यास बुझाया। गुरुद्वारा के ग्रन्थि धर्मबीर सिंह ने इस पर्व के बारे में विस्तार से बताया।
