सनातन धर्म इण्टर कालेज वाराणसी में चल रहे तीन दिवसीय सनातन संस्कार संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को अंतिम दिन भव्य समापन किया गया। जिसमें योग, प्राणायाम कार्यक्रमो की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर प्रतिष्ठित डॉक्टरो ने चिकित्सा शिविर लगा कर चेकअप किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मंचासीन चिकित्सको का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम से विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य डॉक्टर हरेंद्र राय, आशुतोष चतुर्वेदी, यशवीर चौधरी सहित विद्यालय के छात्र व शिक्षक उपस्थित थे।
