सेंट के. सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में समर कैंप का हुआ उद्घाटन

सूरजकुंड नई सड़क स्थित एसबीएसएस इंटर कॉलेज व सेंट के सी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल मे साप्ताहिक समर कैंप का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनंदन तिवारी एवं प्रबंधक तृप्ति तिवारी ने विद्यालय के संस्थापक डॉ कैलाश चंद्र शर्मा की प्रतिमा पर व पूर्व अध्यक्ष गायत्री अवस्थी शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

विद्यालय की प्रबंधक तृप्ति तिवारी ने रिबन काटकर समर कैंप का उद्घाटन किया। समर कैंप के दौरान बच्चों को टेबल मैनर्स मेहंदी पेंटिंग आर्ट क्राफ्ट नृत्य संगीत योगा कराटे इत्यादि का कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post