पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को लेकर एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया जिसमें सभी केन्द्रीय व राज्य कर्मचारी नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ,केंद्रीय सरकारी कर्मचारी समन्वय समिति, अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ आदि संगठन शामिल रहे जो वाराणसी कैंट रेलवे परिसर से इंग्लिशिया लाइन होते हुए भारत माता मंदिर तक निकाला।
नारे लिखी तख्तियां और मशाल जुलूस के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी चल रही थी मशाल जुलूस के भारत माता मंदिर परिसर में पहुंचने पर सभा भी की गई जिसकी अध्यक्षता कर रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वाराणसी के जिलाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव ने बताया कि कोई कर्मचारी नई पेंशन योजना से संतुष्ट नहीं हैं इसलिए केन्द्र सरकार को हर हाल में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करनी पड़ेगी अन्यथा विवश होकर हमारे प्रमुख नेता शिवगोपाल मिश्रा एवं हरि किशोर तिवारी को राष्ट्रव्यापी आन्दोलन की घोषणा करते हुए दिल्ली कूच का आह्वाहन करना पड़ेगा जिसे पूरे देश का कर्मचारी अनुपालन करेगा । सभा को पूर्वांचल उप सचिव अरविन्द दूबे,जिला मंत्री श्यामराज यादव, मंडल मंत्री दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कर्मी शामिल रहे।
