वाराणसी प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर

 वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर डंगहरिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला के पति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया । भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के बावलीपुर निवासी धीरज तिवारी (38) और उनकी पत्नी श्वेता तिवारी (33) बाइक से वाराणसी गए थे। श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन और वाराणसी में घूमने-फिरने के बाद दंपती बाइक से घर के लिए निकले। वापसी के दौरान डंगहरिया गांव के समीप नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने दंपती को एंबुलेंस से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले रास्ते में ही श्वेता की मौत हो गई। धीरज को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post