उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में आईजी जोन वाराणसी अखिलेश कुमार ने मऊ जिले के दक्षिण टोला, थाना कोतवाली, कोपागंज, चिरैयाकोट थानों का वार्षिक निरीक्षण किया इस दौरान आईजी जोन वाराणसी अखिलेश कुमार ने थाने में माल खाने सहित अन्य रखरखाव का जायजा लिया । वही इस दौरान उन्होंने अपने मातहतों को दिशा निर्देश भी दिए । आईजी जोन ने दो थाने के बने नए भवन का उद्घाटन कर उसे जनता को समर्पित किया ।
बताते चलें कि आईजी जोन वाराणसी अखिलेश कुमार ने मऊ जिले के 4 थानों का वार्षिक निरीक्षण किया इसके साथ ही दक्षिण टोला थाना कोतवाली के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया । वही आईजी जोन अखिलेश कुमार ने बताया कि 12 लाख रुपए से इन थानों का पुनरीक्षण का कार्य संपन्न कराया गया था । जिसका उद्घाटन किया गया है थानों की व्यवस्थाएं अब अच्छी कर दी गई हैं जिससे आने जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेंगी ।
