मणिकर्णिका घाट पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था ना होने से लोगों को हो रही काफी समस्या

इस भीषण गर्मी में शवयत्रियों को शवदाह के साथ-साथ मणिकर्णिका घाट पर पानी की भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आसमान से बरसती आग और गर्म हवा के थपेड़ों से लोगो के हलक सुख रहे हैं लेकिन घाट पर उनके लिए पीने के पानी का बंदोबस्त नहीं किया गया है।एक मात्र सतुआ बाबा आश्रम पर लगा पानी का नल लोगों की प्यास बुझाने की नाकाम कोशिश करता नजर आ रहा वजह साफ है कि एक अदद पानी का नल इतनी बड़ी संख्या में लोगों की प्यास कैसे बुझायेगा शवदाह के लिए आये शवयात्री ने कहा कि पानी की बहुत दिक्कत यहां पर है। सिर्फ एक ही नल की व्यवस्था है जिससे लोग पानी ले रहे हैं और पानी की बोतल को भर रहे हैं। जिसके चलते आपस में विवाद भी हो जा रहा है। लाइन लगाना पड़ रहा है और तो और बाजार में पानी इतना महंगा है कि उसे खरीद नहीं सकते हैं। ऐसे में काफी दिक्कतें हो रही हैं।

वहीं कुछ और लोगो का कहना यह भी रहा कि गर्मी इतनी ज्यादा है और घाट पर भी शवदाह के लिए इंतजार करना पड़ा है। ऐसे में अपनी प्यास बुझाने के लिए घाट से कुछ दूर आकर हमें पानी भरना पड़ता है और उसमें भी सिर्फ एक नल की व्यवस्था की गई है। जिससे काफी दिक्कतें हो रही हैं। लंबे इंतजार और जद्दोजहद के बाद हम  पानी की बोतलों को भर पा रहे हैं। यहां तक कि भीड़ के चलते आपस में लोगों का विवाद भी हो जा रहा है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post