श्री अग्रसेन युवा मंच-काशी परिवार द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर का विशेष आयोजन किया गया । रक्तदान शिविर लहुराबीर स्थित IMA भवन में आयोजित था । रक्तदान शिविर में सभी सदस्यगण एवं कार्यकर्ता बढ़चढ़कर हिस्सा लिये एवं रक्तदान के प्रति समाज मे फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किये ।
रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं के अलावा कई युवाओं को भी आमंत्रित किया गया जिससे वे रक्तदान के प्रक्रिया को करीब से जान समझकर भ्रांतियों से दूर हो सकें । शिविर में रक्तदाताओं को तुलसी का पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया गया ।
