फिल्म आदि पुरुष के विवादित डायलॉग के खिलाफ बनारस में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है । भारत माता मंदिर में जुटे सैकड़ों लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर फिल्म का विरोध किया। इसके बाद सिगरा क्षेत्र तक विरोध मार्च निकाला साजन सिनेमा घर पर फिल्म आदि पुरुष के पोस्टर और होर्डिंग को फाड़ दिया
विरोध में उतरे लोग फिल्म से विवादित डायलॉग हटाने व फिल्म निर्माताओं पर कार्यवाही की मांग कर रहे थे इंजीनियर हेमंत राज गोविंद शर्मा संतोष ओझा आदि ने कला व अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर हिंदू धर्म और आस्था के साथ खिलवाड़ करने की बात कही। फिल्म में जिस प्रकार की भाषा भगवान और उनके आराध्य को बोलता हुआ दिखाया गया है वह माफी के लायक नहीं है रामायण और रामचरितमानस की मर्यादित भाषा को फिल्म में अमर्यादित तरीके से पेश किया गया है।
Tags
Trending
