काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित भू भौतिकी विभाग के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि इस बार साइक्लोन के कारण बरसात लेट हो रही है, और इस बार जो बरसात होगी वह कम दिनों की होगी। उन्होंने बताया कि इस समय तापमान बहुत तेजी से बढ़ रहा है जबकि जून में ऐसा तापमान कभी आया नहीं था 1992 में एक बार यह देखा गया था कि जून में काफी गर्मी थी। मानसून केरला तक फर्स्ट जून तक आ जाता था पर इस बार मानसून के आने की तिथि डिले हो गयी है।
बनारस की बात करें तो 15 जून तक बरसात आ जाना चाहिए परंतु अभी 15 जून की कोई संभावना दिख नहीं रही है परंतु बादलों के कुछ स्थिति है छत्तीसगढ़ एरिया में मिल रहा है। हम लोगों को 20 तक अभी बरसात के लिए इंतजार करना पड़ेगा उससे पहले बरसात नहीं आ पाएगी जिसके कारण तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। तो हम लोगों को इसमें बचके रहना चाहिए क्योंकि हिटस्ट्रोक की संभावना ज्यादा बनी रहती है।
