जी 20 देशों के प्रतिनिधि काशी में हुए स्वागत अभिनंदन से अभिभूत, भव्य आतिशबाजी और मां गंगा की दिव्य आरती को निहारा अपलक

G20 सम्मेलन के द्वितीय चरण की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में हो रही है जी 20 देशों के प्रतिनिधि काशी मे हुए स्वागत अभिनंदन और संस्कृतियों को देखकर अभिभूत हो रहे हैं। वही सोमवार को जी-20 देशों के विकास मंत्रियों की बैठक विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर की अध्यक्षता में बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल सभागार में हुई बैठक में जी-20 के सभी सदस्यों के अलावा 9 अतिथि देशों और 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों समेत लगभग 200 लोगों ने भाग लिया आपको बता दें कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली शिरकत की। 

वही इससे पूर्व रविवार को जी 20 देशों के प्रतिनिधियों का काशी में भव्य और दिव्य स्वागत हुआ। गंगा रेती पार जमकर आतिशबाजी की गई। रंग बिरंगी आतिशबाजी और काशी के सजीले घाट देखकर सभी रोमांचित हो गए। घाटों पर हो रही आतिशबाजी को लोगों ने अपलक निहारा। 

विदेशी मेहमान विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भी शामिल हुए। G20 सम्मिट की बैठक में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे है विदेशी मेहमान दशाश्वमेध घाट पर भव्य मां गंगा की आरती देख मंत्रमुग्ध हुए। इसके लिए गंगा सेवा निधि की ओर से भव्य आयोजन हुआ । गंगा सेवा निधि की ओर से नौ अर्चक ने मां गंगा की भव्य महा आरती की 27 देव कन्याएं भी शामिल हुई जो की मां गंगा की महा आरती को ओर भी भव्यता प्रदान कर रही थी दशाश्वमेध घाट को भव्य रूप से सजाया गया था। वही आरती के दौरान दशाश्वमेध घाट का कोना कोना 11000 दीपों से जगमग हो उठा। 

इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषा अध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह, ट्रस्ट सचिव हनुमान यादव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे। वही जी समिट डेलिगेशन के होटल ताज पहुँचने के बाद मिंट हाउस तिराहे पर ट्रैफिक मैनेजमेंट प्रभारी निरीक्षक कैण्ट प्रभुकांत कार्यवाहक चौकी प्रभारी नदेसर प्रवीण सचान व अन्य ने किया। इस दौरान काफी जाम की स्थिति देखने को मिली

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post