प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के असी से स्वच्छता का संदेश दिया था। परंतु यहां की नगर निगम टीम साफ सफाई और स्वच्छता को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। बता दें कि अस्सी स्थित मुमुक्षु भवन के पास पिछले कई सालों से सीवर का गंदा पानी भर गया है। जब स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत नगर निगम से किया जाता है तो सफाई के नाम पर टीमें जो आती है हर बार ₹200 लेकर नाले की सफाई करती है परंतु 1 सप्ताह में स्थिति जस की तस बन जाती है।
बता दें कि यह मार्ग वीवीआइपी मार्ग है यहां पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोगों का आना जाना होता है लोग इसी मार्ग से अस्सी घाट पर गंगा आरती देखने भी शाम को पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हम लोगों ने ₹25000 लगाकर यहां पर नाली का निर्माण करवाया था। परंतु कुछ दिनों तक तो इसकी स्थिति ठीक रही उसके बाद पुनः वैसी ही स्थिति हो गयी जैसे पहले थी। स्थानीय लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए पार्षद जोनल कार्यालय नगर आयुक्त से बात भी किया परंतु अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं निकल पाया। स्थानीय दुकानदार कालिका ने बताया कि यह लगभग 10 वर्ष पुरानी समस्या है उन्होंने कहा कि इस समस्या की शिकायत हम लोगों ने पहले के पार्षद उसके बाद अभी कार्यदाई संस्था से कहा गया नगर निगम से कहा गया परंतु सफ़ाई केवल नाम की हो रही है ।
