काशी हिंदू विश्वविद्यालय से संबंधित वसंत कन्या महाविद्यालय में छात्राओं में टेबलेट का वितरण किया गया। वसंत कन्या महाविद्यालय के 75 छात्राओं को टेबलेट मिलते हैं उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान वसंत कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य रचना श्रीवास्तव कैंट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव छात्र अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर अनुपम कुमार नेमा ने छात्राओं में टेबलेट का वितरण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के युवाओं के भविष्य का चिंतन करते हुए उन्होंने यह स्कीम लागू की है इस स्कीम के तहत स्मार्टफोन टेबलेट निशुल्क वितरित किया जा रहा है छात्र अधिष्ठाता प्रोफेसर अनुपम कुमार नेमा ने बताया कि आज वसंत कन्या महाविद्यालय में टैबलेट वितरण का कार्यक्रम रखा गया है आज छात्राओं को टेबलेट वितरित किया गया।
