स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

 स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल बनपुरवा के प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य समापन रोहनियां विधायक डा० सुनील पटेल के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यशाला के अन्तिम दिन सृजन पब्लिकेशन एवं सी०बी०एस०ई० द्वारा नामित एन.ई.पी. विषय के मर्मज्ञ नितेश कुमार सिंह ने पुरानी शिक्षा पद्धति को किस प्रकार नई शिक्षा नीति के अनुसार विद्यार्थियों तक पहुँचायी जाय इसकी बारीकियों पर ध्यान आकृष्ट किया। कार्यशाला का शुभारम्भ सृजन पब्लिकेशन के रिसोर्स पर्सन व मुख्य अतिथि नितेश कुमार सिंह व विद्यालय के प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द तथा विद्यालय शाखा समूह के प्रधानाचार्यों ने स्वामी हरसेवानन्द जी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा संगीत अध्यापिका मंजूलता शर्मा के निर्देशन में मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। 

कार्यशाला में "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा कैपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम" विषय पर ध्यान आकर्षित करते हुए विषय विशेषज्ञ मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के विद्यार्थियों के बस्ते का बोझ कम करने के लिए व तार्किक ज्ञान में उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए एन.ई.पी. नितान्त आवश्यक हो गयी है आज के दौर में डिग्रियों की भरमार हो गयी है जबकि कौशल का अभाव है। इस पद्धति के द्वारा किताबी बोझ कम करके कौशल विकास पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अनवरत चार दिनों से चल रहे कार्यशाला का समापन रोहनियां विधान सभा के विधायक डॉ० सुनील पटेल ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए कहा कि समय समय पर विद्यालयों द्वारा शिक्षकों को नई नई तकनीकियों से प्रशिक्षित कर उन्हें दक्ष बनाना बड़ा ही प्रशंसनीय कार्य है, क्योंकि प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा ही समाज का नव निर्माण सम्भव है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य गढ़वाघाट चन्द्रशेखर सिंह, प्राचार्य महाविद्यालय डॉ० एस०के० चौबे, प्रधानाचार्य चुर्क ए०के० वर्मा, प्रधानाचार्या जगतगंज रचना अग्रवाल, उपप्रधानाचार्या अमिता सिंह, सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। सृजन पब्लिकेशन के विनोद वर्मा, स्वतंत्र पाण्डेय व श्रद्धा बुक डिपो के अमित कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post