पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर भक्तों ने किया भगवान पुरुषोत्तम का दर्शन पूजन

पुरषोत्तम मास में 33 दिन चलने वाले भगवान पुरषोत्तम के दर्शन पूजन के लिए शनिवार को भक्तो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान के दरबार को तुलसी के पत्तो से आकर्षक ढंग से सजा कर पूजन अर्चन किया गया। भगवान पुरषोत्तम को अति प्रिय मालपुआ का भोग लगाया गया।

 इसके बाद दान पुण्य कर भक्तो ने सुख समृद्धि की कामना की। मन्दिर के महन्त शंकर दीक्षित ने बताया कि आज अधिक मास में पड़ने वाले एकादशी का पर्व है जिसका एक विशेष महत्व है इसीलिए आज भक्तो की काफी भीड़ होती है। आज के दर्शन पूजन से धन धान्य की कमी नही होती है और भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post