गंगा का जलस्तर बढ़ने से शवदाह करने वालों की बढ़ी मुश्किले, सीढ़ियों पर हो रहा शवदाह

गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ है लोगों की धड़कन तेज हो गई है। वही घाटों पर शव जलाने वाले लोगों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है। जो शव पहले गंगा मिट्टी पर जलाया जाता था वही अब लोग शव घाट की सीढ़ियों पर चलाने लगे हैं। जिसके कारण समस्या उत्पन्न हो गई है और इस के लिए एक ही सीढ़ि का रैंप बाकी है। वही डोम राजा के परिवार के रहने वाले लोगों ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही समस्याएं प्रारंभ हो जाती है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से जो शवदाह नीचे होता था वह आज घाट की सीढ़ियों पर किया जा रहा है। 

गंगा का जलस्तर और बढ़ेगा तो गलियों में ये कार्य करना होगा जो और भी समस्या का कारण बनता है। वहीं अगर मारुति नगर की बात करें तो गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही नाला भी भर गया है जैसे ही लगभग 2 फीट और जल स्तर बढ़ेगा तो पानी नाले से ओवरफ्लो कर जाएगा। पानी बढ़ने के साथ ही नाले के आसपास रहने वाले लोगों की समस्याएं भी बढ़ने लगती है। फिलहाल शासन और जिला प्रशासन बाढ़ को लेकर पूरी तैयारी कर लिया है तथा हर तरफ अपनी निगाह बनाए हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post