अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (युवा संभाग) का विस्तार, अतुल कुमार श्रीवास्तव बने राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के युवा संभाग को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार किया गया। इसी क्रम में युवा संभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव ने अतुल कुमार श्रीवास्तव को संगठन का राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।शनिवार को वाराणसी स्थित ‘समर्पण’ कार्यालय में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव ने अतुल कुमार श्रीवास्तव को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अतुल कुमार श्रीवास्तव के संगठन से जुड़ने और इस महत्वपूर्ण दायित्व को संभालने से कायस्थ समाज को नई मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव और समाज के प्रति समर्पण से युवाओं को नई दिशा प्राप्त होगी।

नवनियुक्त राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज की एकजुटता और युवाओं के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।कार्यक्रम के दौरान संगठन के नवीन श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, संजू, राहुल श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव और बृजेश श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतुल कुमार श्रीवास्तव का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।



Post a Comment

Previous Post Next Post