महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम नाथ मिश्रा को व्यापारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कबीर चौरा स्थित सरोजा पैलेस में महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम नाथ मिश्रा के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी, उनके परिजन तथा विभिन्न व्यापार मंडलों से जुड़े लोग उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।शोकसभा में उपस्थित लोगों ने नम आंखों से प्रेम नाथ मिश्रा के व्यक्तित्व और उनके द्वारा व्यापारियों के हित में किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हमेशा व्यापारियों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन से व्यापार जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

कार्यक्रम में वाराणसी के विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि और व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर उद्योगपति आर. के. चौधरी, दीपक कुमार बजाज, श्री नारायण खेमका, रजनीश कन्नौजिया, त्रिलोकी नाथ मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सभा के अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।




Post a Comment

Previous Post Next Post