संकुल धारा पोखरी के समक्ष कूड़ा गिराए जाने की खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद इसका असर हुआ। संकुल धारा पोखरे के पास खुले में नगर निगम द्वारा कूड़ा गिराया जा रहा था। जिसको लेकर स्थानीय नागरिक, राहगीर, बूढ़े, बच्चे और महिलाओं में काफी आक्रोश था। इस कूड़े से इतनी दुर्गंध आ रही थी कि लोगों का भोजन करना भी दुश्वार हो गया था। बता दें कि जहां पर कूड़ा गिराया जा रहा है वहीं पर पौराणिक पोखरा संकुल धारा, बगल में ही कंपोजिट विद्यालय संकुलधारा, उसके साथ ही बगल में खोजना चौकी भी है।
उसके बावजूद भी खुले में नगर निगम द्वारा कूड़ा गिराया जा रहा था। जबकि पहले कूड़ा भवनिया पोखरा के पास जहां पर कुड़ा गिराने के लिए बनाया गया था उसको बंद करके, संकुल धारा पोखरा के समीप कूड़े को डंप करने का कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा था। के टीवी न्यूज मे खबर चलाने के बाद नगर निगम सक्रिय हुआ और कूड़े के ढेर का निस्तारण करवाया। जैसे ही कूड़ा खुले से हटवाया गया स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चैनल को धन्यवाद दिया।