सर्व सेवा संघ से कब्जा हटाने हेतु काफी संख्या में पहुंची फोर्स, विरोध कर रहे लोगों को लिया हिरासत में

राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ पर कब्जा हटाने के लिए शनिवार की सुबह रेलवे पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को एडीएम सिटी के निर्देश पर पुलिस हिरासत में ले रही है। बता दें कि वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ के भवनों के ध्वस्तीकरण को लेकर प्रशासन और संघ के बीच काफी समय से खींचतान चल रही है। संघ से जुड़े लोगों ने धरना-प्रदर्शन के जरिये अपनी आवाज बुलंद की। 

उधर, ध्वस्तीकरण की जानकारी पाकर दिल्ली से बड़ी संख्या में गांधीवादी पहुंचे। विगत कई दिनों से गांधिवादियों का सत्याग्रह जारी रहा जिसपर रोक लगाते हुए आज प्रशासन ने परिसर को कब्जे में लेकर उसे खाली कराया और सत्याग्रह कर रहें लोगों की गिरफतारी भी की। प्रशासन ने अपनी भारी फोर्स के साथ वहां पहुंचकर जमीन पर कब्जा करना चाहा तो उन लोगों की प्रशासन से नोक झोंक भी हुई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें बाहर किया तो वो लेाग वहीं गेट पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे फिर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।


वहीं प्रशासन ने पुरे सर्व सेवा संघ के परिसर को कब्जे में लेते हुए उसे खाली कराया। सर्व सेवा संघ के कार्यक्रम समन्वयक रामधीरज ने बताया कि यह सरकार महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू सहित आजादी के नायकों की छवि खराब करने व राष्ट्रीय धरोहरों को नष्ट करने पर आमादा है। जलियांवाला बाग और साबरमती आश्रम को बदलकर इस सरकार ने पर्यटन स्थल बना दिया है। 

इसी प्रकार जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित सर्व सेवा संघ और गांधी आश्रम को भी तोड़कर यहां गेस्ट हाउस बनाना चाह रही है। रेलवे और जिला प्रशासन को आगे करके सर्व सेवा संघ की जमीन को भी फर्जी साबित करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले को लेकर सर्वे सेवा संघ द्वारा सुप्रीम, हाईकोर्ट और जिला न्यायालय में पहले ही याचिका दायर की गई है। मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोबारा सर्व सेवा संघ की भूमि के मालिकाना हक को लेकर जिला न्यायालय में वाद पर सुनवाई होना सुनिश्चित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post