वाराणसी, 20 फरवरी 2026।वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी में “सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से ग्रीन एनर्जी उत्पादन और वायोमास इकोनॉमी” विषय पर एक दिवसीय जागरूकता एवं कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्रो ग्रीन समिति एवं Varanasi Recycle Private Limited के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।कार्यशाला का संयोजन एवं संचालन डॉ. शशीकेश कुमार गोंड द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री पीयूष पांडे, संस्थापक एवं निदेशक, वीआरपीएल वाराणसी रहे। अपने व्याख्यान में उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के माध्यम से ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन की प्रक्रिया, उसके लाभ, बिजली उत्पादन, प्रबंधन एवं संवर्धन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने छात्राओं को स्टार्टअप मॉडल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मानवीय अपशिष्ट के पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) और पुनः उपयोग के अवसरों के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विषय से संबंधित प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव द्वारा किया गया।इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य डॉ. शशिप्रभा कश्यप, डॉ. सिमरन सेठ तथा दीपक कुमार गोंड सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन किया गया। आयोजकों ने इस प्रकार की पहल को भविष्य में भी निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

.jpeg)