ईद और होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से चौक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी चौक, क्षेत्रीय चौकी इंचार्जों तथा हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।बैठक के दौरान होली पर्व पर होने वाले होलिका दहन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी समुदाय को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। जहां-जहां होलिका दहन में किसी प्रकार की दिक्कत सामने आ रही है, वहां जिम्मेदारीपूर्वक और नियमों के अनुरूप आयोजन सुनिश्चित करने की बात कही गई।
इसके साथ ही बिजली के तारों, कूड़ा-करकट और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समय रहते समाधान कराया जाएगा।बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर शकील जादूगर, दिलीप यादव, निधि देव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।अधिकारियों ने सभी से अपील की कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

.jpeg)