वाराणसी।टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने संघर्ष का ऐलान किया है। ब्लॉक संसाधन केंद्र, केशरीपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा विकास क्षेत्र काशी विद्यापीठ, वाराणसी की कार्यसमिति एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष सनत कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में अध्यक्ष सनत कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों के ट्विटर/X हैंडल की समीक्षा की और सभी शिक्षकों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टेट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता थोपे जाने के विरोध में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।सोई हुई सरकार को जगाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर ट्विटर/X पर सक्रिय रूप से पोस्ट करने का अभ्यास भी कराया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष, Teachers Federation of India डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देशन में #NoTetBeforeRteAct अभियान के तहत 22 फरवरी 2026 को अपराह्न 02:24 बजे से ट्विटर अभियान चलाया जाएगा।
संघ के अनुसार 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। इसके पश्चात 26 फरवरी 2026 को दोपहर 01 बजे से 04 बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा तथा पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।सनत कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा मांगें नहीं मानी गईं तो मार्च के तीसरे सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित की जाएगी।समीक्षा बैठक में अनूप कुमार सिंह, सान्तेश्वर मिश्र, मनोज कुमार, राजेश सिंह, संजय राय, दरोगा सिंह, डॉ. सिद्धनाथ पांडेय, प्रमोद कुमार, ललित सिंह, विजयलाल गुप्ता, ज्योतिषचंद्र, ज्ञानचंद, राजेन्द्र राय, शैलेंद्र सहाय, संतोष शर्मा, श्रीपाद बल्लभ वक्षी, राज कुमार, नीलम, रीना सिंह, उषा सिंह, चंद्रावती शर्मा, पुष्पा देवी, प्रियंका, अंजूलता सिंह, रीना, वंदना, चन्द्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

.jpeg)