पवित्र रमजान माह के प्रथम जुम्मे पर शुक्रवार को शहर की विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जुम्मे की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।इधर, रमजान माह के साथ-साथ रंगभरी एकादशी और होली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में रूट मार्च निकाला।
अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब को बनाए रखने की अपील की। प्रशासन का कहना है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्राथमिकता है।शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रमुख चौराहों तथा धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई, ताकि किसी प्रकार की अवांछित स्थिति उत्पन्न न हो।

