बरेका स्थित सूर्य सरोवर में लगातार मछलियां मर रही है। पिछले दो से तीन दिनों के अंदर काफी संख्या में मछलियों के करने का क्रम जारी है।
आपको बता दे कि बरेका सूर्य सरोवर में लगातार मछलियों के मरने से बेहद दुर्गंध हो गयी है। बरेका प्रशासन की ओर से सरोवर की साफ सफाई पर ध्यान नही दिया जा रहा है। सरोवर के आसपास गंदगी और दुर्गंध से वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है।
जबकि वहां लोगों के घर है मंदिर है इसके बावजूद बरेका प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरोवर का पानी भी बेहद गंदा हो गया है।
Tags
Trending