हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने घर-घर तिरंगा अभियान थीम पर उकेरी रंगोली

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र एवम श्री हरिश्चन्द्र बालिका इंटर कालेज के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय परिसर में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की थीम हर घर तिरंगा रही। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। 


छात्राओं ने रंगो के माध्यम से देश को समर्पित विभिन्न कलाकृतियां उकेरी जिसे देख सभी ने सराहना की। आयोजन में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर प्रियंका तिवारी एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र पर्यवेक्षक डॉक्टर त्रिलोचन प्रधान ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। 


इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम द्वितीय तृतीय सहित सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में पंचप्रण शपथ भी दिलाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोनिका साहू,शशि श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राओं सहित विद्यालय के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post