मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आर्य महिला पीजी कॉलेज में हुए कार्यक्रम

मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आर्य महिला पीजी कॉलेज के महर्षि ज्ञानानंद सभागार में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधने के साथ ही आजीवन उनकी सेवा करने का संकल्प छात्राओं द्वारा लिया गया। इस मौके पर तिरंगे के साथ जनजागरुकता रैली व पौधरोपण का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह अध्यक्ष सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं ब्रांड अंबेसेडर गंगा हरितिमा अभियान उत्तर प्रदेश थे। अध्यक्षता आर्य महिला पीजी कॉलेज की प्रचार्या प्रोफ़ेसर रचना दुबे ने किया। बड़ी संख्या में उपस्थित देश के वीर जवानों को रक्षा बांध कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की गयी। कार्यक्रम में भाईयों ने भी देश के साथ बहनों के रक्षा का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post