विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष भवन, लमही में आयोजित रक्षाबन्धन महोत्सव में अद्भुत नजारा था। मुस्लिम बहनों ने तिलक और आरती कर विशाल भारत संस्थान के अध्यक्ष डॉ० राजीव को राखी बांधी।
मुस्लिम बहनों का मानना है कि जब उनको कभी जरूरत पड़ी तो उन्होंने उनकी रक्षा की, तीन तलाक और हलाला के खिलाफ लड़ाई में साथ दिया।उधर हिन्दू–बहनों ने मुस्लिम धर्मगुरु अफसर बाबा को तिलक कर आरती उतारी और राखी बांधी। रिश्तों में बंधे भाई–बहन और दुनियां को संदेश मिला कि रिश्ते धर्म से परे है।
इस अवसर पर विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव ने कहा कि हम सम्बन्धों में जीने वाले है। भगवान राम की सम्बन्ध संस्कृति ही इंसानियत का पैगाम देती है। धर्म और जातियों के नफरत को सम्बन्ध द्वारा ही खत्म किया जा सकता है। हिन्दू–मुस्लिम बहनों का यह प्रयास भारत के एकता की खूबसूरत तस्वीर है।