रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय वायुसेना के पायलट शहीद विशाल पाण्डेय जी के हुकुलगंज स्थित आवास पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जाकर उनकी बहनों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व कांग्रेसजनो ने राखी बंधवाई। वाराणसी जनपद के रहने वाले विशाल पांडेय 27 फरवरी 2019 को कश्मीर के बड़गाम में एमआई17 विमान हादसे में शहीद हुए थे। इस मौके पर शहीद विशाल पांडेय के पिता विजय शंकर पाण्डेय व परिजनों को अंगवस्त्रम देकर कांग्रेसजनों ने सम्मानित किया। शहीद विशाल पाण्डेय के पिता विजय शंकर पाण्डेय ने कहा की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेसजन मेरी बिटिया से राखी बंधवाने आये तो बहुत अच्छा लगा।उन्होंने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लगातार हमारे परिवार के सम्पर्क में रहते हैं, हमेशा हाल-खबर लेते रहते हैं।
बहनों से राखी बन्धवाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की वतन के खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले माँ भारती के वीर सपूत शहीद विशाल पाण्डेय को हम नमन करते है। वे हमारे बीच भले ही न हो, लेकिन उनकी शौर्यता, वीरता से वह आज भी हमारे बीच है। उनकी छोटी बहने अपने आप को अकेला न समझे। उनके भाई की भरपाई नही हो सकती पर इतना जरूर विश्वास दिलाते है की हर कदम, हर घड़ी, हर समय हम शहीद विशाल पाण्डेय के परिजनों संग खड़े है।हम कांग्रेसजन हर वर्ष बहनों से राखी बंधवाते है बहन वैष्णवी व वर्तिका के साथ हम सब कांग्रेसजन खड़े है। मेरी पूरी सम्वेदना व स्नेहभावना इस परिवार से जुड़ी है। लेकिन मलाल यह है की भाजपा सरकार के लिए शहीद सिर्फ आकड़ो तक सीमित है।लेकिन वतन के खातिर शहीद हुए विशाल पाण्डेय के लिए बड़े-बड़े वादे हुए लेकिन पूरा नही किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, दुर्गाप्रसाद गुप्ता,पूर्व पार्षद मयंक चौबे,दिलीप चौबे समेत कई लोग उपस्थित रहे।