बी एल डब्ल्यू स्थित सिनेमा हॉल में सिक्किम के राज्यपाल द्वारा काशी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में सिक्किम के राज्यपाल को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर मंगला कपूर ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सिनेमा हॉल पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ था। कार्यक्रम जन विकास समिति,स्पेशल अवार्ड फाउंडेशन, ब्रदर हुड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि बहुत भावना पूर्व कार्यक्रम चल रहा है। हम सबके लिए बहुत ही प्रेरणादाई है। समाज के ऐसे बिंदुओं के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए। जिस तरह से यह कार्यक्रम चल रहा है इससे हम लोगों को प्रेरणा मिल रही है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से निश्चित रूप से अब दिव्यांगों को सम्मान मिल रहा है जिन्हें पहले उपेक्षा की दृष्टि से देखा जाता था।
डॉक्टर उत्तम ओझा ने कहा कि बरेका सिनेमा हॉल में यह अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग फिल्म महोत्सव है जिसमें 7 फिल्में दिखाई जा रही है। जो दिव्यांगों के आत्मबल को बढ़ाने उनके मनोबल को बढ़ाने उनके संघर्षों को हम पर्दे पर दिखाने का कार्य कर रहे हैं। यह एक दूसरा कार्यक्रम है 8 घंटे की फिल्म दिखायी जाएगी। जिसमें 500 दिव्यांग पहुंचे हैं। जो उत्तर प्रदेश के सभी राज्य से आए हुए हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, अशोक चौरसिया आदि उपस्थित रहे।