इंटरनेशनल हिंदू स्कूल में बर्लिंगटन से आए छात्र को दी गई विदाई

नगवां लंका स्थित इंटरनेशनल हिंदू स्कूल में बर्लिंगटन हाईस्कूल बर्लिंगटन मास, यूएसए के छात्र लुकेश वशिष्ठ मिश्र पिछले तीन महीने से अमेरिकन स्पोकेन इंग्लिश, कंप्यूटर एसेंबलिंग, कंप्यूटर आर्ट, एवं कैरियर काउंसलिंग की कक्षाएं संचालित कर रहे थे। इस दौरान वे हिंदी बोलना और प्रारंभिक योगाभ्यास तथा प्राणायाम के तरीकों को सीखे।

विद्यालय द्वारा आयोजित विदाई समारोह में पत्रकारों से अपने अनुभव सांझा करते हुए लुकेश वशिष्ठ मिश्र ने बताया कि भारतीय छात्रों में सीखने की अद्भुत ललक और अपार ऊर्जा है बस उनको सही दिशा निर्देशन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मैंने भी यहां के छात्रों और शिक्षकों से बहुत कुछ सीखा। भारत और भारत में वाराणसी की बात ही अनोखी है। विद्यालय के निदेशक डा सुमन कुमार मिश्र ने भी अमेरिका से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पत्रकारों से बातचीत किया जिसमें उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य वाराणसी के छात्रों को अमेरिकी छात्रों से और अमेरिकी छात्रों को वाराणसी के छात्रों से जोड़ उन्हें अंतर्राष्ट्रीय नागरिक बनाना है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक संध्या मिश्रा, प्रधानाचार्य पी मधु, शैक्षणिक सलाहकार जयंती सामंत, उप प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार आदि उपस्थित रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post