विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियां व एक ग्राहक गिरफ्तार

वाराणसी में एक बार फिर अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। एसीपी मुख्यालय अपूर्वा पांडेय के नेतृत्व में एसओजी-2 टीम ने विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में छापेमारी कर तीन युवतियों और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया, जबकि होटल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई सीपी संवाद हेल्पलाइन पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना में बताया गया था कि त्रिदेव मंदिर के सामने स्थित विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस के एक कमरे में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की, जिससे गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट संचालित होने की पुष्टि हुई। मौके से तीन युवतियों और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया, जबकि गेस्ट हाउस संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि रैकेट कब से संचालित हो रहा था, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा कहीं यह किसी बड़े सिंडिकेट से तो नहीं जुड़ा है।पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने स्पष्ट किया है कि अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post