मैदागिन स्थित गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी महानगर एवं त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की संयुक्त मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में प्रस्तावित समरसता सहभोज एवं हिंदू पुनर्जागरण अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर 12 मंडल के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष अजय सिंह ने अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता, सांस्कृतिक जागरण और संगठन की मजबूती के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस दौरान प्रमुख रूप से मनीष मिश्रा, शनि गुप्ता, उमेश सिंह, नितेश सिंह, रूद्र पांडेय, ओम प्रकाश जायसवाल, विनय चौरसिया, दिनेश अग्रहरि, राम बाबू चौरसिया और श्याम जी कश्यप सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वहीं बैठक में महानगर संयोजक सुनील कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, महानगर उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी रुद्र प्रताप पाण्डेय, महानगर उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, विनय चौरसिया, ओम प्रकाश जायसवाल, महानगर महामंत्री रौनक राय, महानगर मंत्री दिनेश अग्रहरि, महानगर मंत्री अविषेख श्रीवास्तव (गोलू) सहित नगर व मंडल के वार्ड पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।


